(Refund & Cancellation)
Update: 1 February, 2026
हम चाहते हैं कि आपका अनुभव बेहतरीन हो, लेकिन समस्या होने पर हमारी नीति इस प्रकार है:
ऑर्डर रद्द करना(Cancellation): आप अपना ऑर्डर डिस्पैच (भेजे जाने) से पहले कभी भी रद्द कर सकते हैं। एक बार डिलीवरी बॉय के निकल जाने के बाद ऑर्डर रद्द नहीं किया जा सकेगा।
वापसी की समय सीमा (Return Window): आप सामान मिलने के 24 घंटे के भीतर (यानी अगले 1 दिन तक) ही वापसी की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। इसके बाद कोई भी वापसी स्वीकार नहीं की जाएगी।
वापसी की शर्तें (Returns): किराने के सामान (Groceries) जैसी वस्तुओं की वापसी केवल तभी स्वीकार की जाएगी जब सामान कटा-फटा, खराब या एक्सपायर (Expired) हो। कृपया डिलीवरी के समय या उसके अगले दिन तक ही इसकी सूचना दें।
रिफंड (Refund): यदि आपकी वापसी की रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाती है, तो आपका पैसा 5 से 7 कार्य दिवसों के भीतर आपके बैंक खाते या Sarwans वॉलेट में वापस कर दिया जाएगा।

